Hindi News / महाराष्ट्र

*मनीष जोशी बने ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (1) *

Oplus_16908288
Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे महानगर पालिका में उप आयुक्त मनीष जोशी को पदोन्नति के माध्यम से ठाणे अतिरिक्त आयुक्त (1) नियुक्त किया गया है , महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया इसके बाद मनीष जोशी ने गुरुवार शाम ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (1) का पदभार संभाला गौरतलब है कि इस पदोन्नति का ठाणे महापौर शर्मिला पिम्पलोलकर और ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने जोशी को बधाई दी  ।

ज्ञात हो कि जुलाई 2026 में संदीप मालवी के सेवानिवृत्त होने के बाद अतिरिक्त आयुक्त (1) का पद रिक्त हो गया था इस रिक्ति को भरने के लिए ठाणे मनपा प्रशासन ने उप आयुक्त कैडर के किसी अधिकारी की पदोन्नति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था उसके अनुसार चयन समिति की बैठक आयोजित की गई और उपलब्ध दस्तावेजों और संबंधित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड की जांच – पड़ताल के बाद अतिरिक्त आयुक्त पद के लिए मनीष जोशी के नाम की सिफारिश की गई और सरकार ने चयन समिति की सिफारिश को मंजूरी दी और मनीष जोशी को पदोन्नति के माध्यम से अतिरिक्त आयुक्त (1) नियुक्त किया , आधिकारिक सरकारी आदेश जारी होने के बाद जोशी ने गुरुवार को पदभार संभाला  ।

* अतिरिक्त आयुक्त (1) का पद संभालने वाले छठे अधिकारी *

अब तक विभिन्न अधिकारियों ने ठाणे मनपा में अतिरिक्त आयुक्त (1) पद की जिम्मेदारी संभाली है मनीष जोशी इस पद पर नियुक्त होने वाले छठे अधिकारी हैं इससे पहले सुनील चव्हाण ने दो बार यह पद संभाला था जबकि राजेंद्र अहिवार, गणेश एन. देशमुख और संदीप मालवी ने अतिरिक्त आयुक्त (1) के रूप में कार्य किया है अब देखना यह है कि ठाणे के इस पद पर रहकर मनीष जोशी ठाणेकरो की किस तरह से सेवा करते है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad