Hindi News / महाराष्ट्र

मुंबईकरों को महंगाई का बड़ा झटका , 1 सितंबर से दूध 9 रुपये महंगा, 102 रुपये लीटर होगा थोक भाव………

Article Top Ad

मुंबई ।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है आगामी 1 सितंबर से दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने जा रही है , दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया है ।

गौरतलब है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मुंबई में दूध का मौजूदा थोक भाव 93 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा जिससे दूध की कीमत बढ़ने का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ने की संभावना है । हालांकि दूध रोजमर्रा की जरूरत की प्रमुख वस्तुओं में शामिल है ऐसे में कीमतों में 9 रुपये की वृद्धि से चाय, दूध से बने खाद्य पदार्थ और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है ऐसे में महंगाई से पहले ही परेशान मुंबईकरों के लिए दूध के दाम में यह बढ़ोतरी एक और बड़ा आर्थिक बोझ साबित हो सकती है अब देखना यह है कि अपने आपको आम जनता की सरकार कहने वाली सरकार इस पर कोई ठोस कदम उठाती है या नहीं ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad