Hindi News / क्राइम

लालबाग के एक व्यक्ति पर जूते पहनकर जैन मंदिर में घुसने और दरवाज़े के फ्रेम को नुकसान पहुँचाने का आरोप 

Article Top Ad
मुंबई |  कालाचौकी पुलिस ने 62 साल के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है आरोप है कि उसने जूते पहनकर एक जैन मंदिर में प्रवेश किया और लालबाग के मैग्नम टावर में बन रहे दरवाजे के फ्रेम को नुकसान पहुँचाया जिससे निवासियों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं , यह शिकायत उसी सोसाइटी में रहने वाले 45 वर्षीय गारमेंट व्यवसायी रितेश जैन ने दर्ज कराई। जैन का आरोप है कि आरोपी निर्मलकुमार सोटानी ने धार्मिक गतिविधियों पर बार-बार आपत्ति जताई थी और पहले भी भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ को समर्पित मंदिर को तोड़ने की धमकी दी थी ।
FIR के अनुसार आरोप है कि सोटानी 6 अगस्त को जूते पहनकर मंदिर में घुसा था अगले दिन उसने कथित तौर पर दो मिस्त्रियों और एक मजदूर को मंदिर के पिछले दरवाजे के फ्रेम पर काम करने से रोका और बांस की लाठी से उस ढांचे को नुकसान पहुँचाया , जैन ने आरोप लगाया कि यह हरकत जानबूझकर की गई थी और इसका मकसद जैन धर्म का अपमान करना था पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad