स्वतंत्र आवाज़ • निष्पक्ष खबर
NEWS • TRUTH • PEOPLE
✦ स्वतंत्र पत्रकारिता

खबर वही,
जो सच के साथ हो।

बिना दबाव • बिना पक्षपात
जनता की आवाज़, जनता तक

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ
INDEPENDENT NEWS
Hindi News / महाराष्ट्र

अमारा स्पा को लेकर ठाणे पुलिस आयुक्त से शिकायत शिकायतकर्ता ने किया जांच की मांग …..

Article Top Ad

घोड़बंदर रोड के कासारवडवली स्थित स्पा को लेकर गंभीर आरोप , महिला कर्मचारियों को कथित धमकी दिए जाने का भी दावा  ? 

ठाणे  |  ठाणे के घोड़बंदर रोड स्थित कासारवडवली में अमारा स्पा को लेकर पुलिस आयुक्त ठाणे के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत कर मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है शिकायत में स्पा की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका जताई गई है , शिकायतकर्ता ने स्पा के संचालन एवं प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वहां कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों का कथित रूप से अनुचित गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका है हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इनकी सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है ।

नाबालिगों के संभावित इस्तेमाल का आरोप पुलिस जांच पर टिकी सबकी निगाहें ?

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने सबसे गंभीर आरोप नाबालिग लड़कियों के संभावित इस्तेमाल से संबंधित लगाया है शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि हाल ही में कापूरबावडी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पकड़ी गई कुछ महिलाओं / लड़कियों के अमारा स्पा से कथित संबंध होने की जानकारी सामने आई है इस दावे की भी स्वतंत्र रूप से जांच करने की मांग की गई है ।महिला कर्मचारियों को धमकी देने का भी आरोप …..?

ज्ञात हो कि शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ महिला कर्मचारियों को उनकी मेहनत की पूरी कमाई नहीं दी जाती और विरोध करने या शिकायत करने पर उन्हें कथित रूप से पुलिस कार्रवाई अथवा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है शिकायतकर्ता ने इन आरोपों से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध होने का दावा भी किया है , नाम ना छापने की शर्त पर शिकायतकर्ता ने बताया कि अगर पुलिस से स्पा में कार्यरत कर्मचारियों की पहचान और आयु का कानूनी सत्यापन करने, नाबालिगों से जुड़े आरोपों की विशेष जांच करने तथा उपलब्ध CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, आर्थिक लेन-देन की जांच करे तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी और स्पा पर कार्यवाही होगी शिकायतकर्ता ने इसके अलावा संभावित पीड़ित महिलाओं एवं गवाहों के बयान सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में दर्ज करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है ।

क्या जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई …… ?

शिकायतकर्ता ने पुलिस आयुक्त से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है ,बी अब देखना यह दिलचस्प होगा की क्या ठाणे पुलिस इसकी पूरी जांच कर सच्चाई लोगों के सामने लाती है ?

महत्वपूर्ण :  शिकायत में लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित हैं इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है किसी व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही निर्धारित की जा सकती है ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad