Hindi News / नई दिल्ली

भारतीय रेलवे ने कोंकण रेलवे लाइन पर नई रेगुलर एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंज़ूरी 

Article Top Ad
नई दिल्ली  :  आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत, भारतीय रेलवे ने कोंकण रेलवे लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और सावंतवाड़ी रोड के बीच एक नई रोज़ाना चलने वाली एक्सप्रेस सेवा को मंज़ूरी मिल गई है ज्ञात हो कि कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के की लगातार कोशिशें आखिरकार सफल रहीं , सांसद नरेश म्हस्के ने कहा है कि यह नई ट्रेन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक रवैये की वजह से शुरू की गई है तो वही सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हास्के ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है ।
गौरतलब है कि सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के कोंकण रेलवे की सेवाओं के बारे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार संपर्क में थे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की थी और कोंकण रेलवे के बारे में कई मांगें रखीं थीं हालही में सांसद नरेश म्हस्के ने अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की थी और कोंकण रेलवे रूट पर एक नई ट्रेन शुरू करने की बड़ी मांग की थी , जिसको रेल मंत्री ने मान ली गई है बता दे कि इस बारे में केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट PIB पर घोषणा की गई है जिसको लेकर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के ने मांग माने जाने पर खुशी जाहिर की है ।
महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में यात्रियों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) और सावंतवाड़ी रोड के बीच एक नई रोज़ाना एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है , सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि यह नई सेवा 510 किलोमीटर के रूट पर सीधी सुविधाजनक और भरोसेमंद रेल कनेक्टिविटी देगी जिससे पर्यटन , शिक्षा , रोजगार , व्यापार और सामाजिक कामों के लिए यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा , बता दे कि प्रस्तावित ट्रेन नंबर 15087 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15088 सावंतवाड़ी रोड – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस रोज़ चलेंगी जिनका शेड्यूल जल्द ही बताया जाएगा  ।
नई रोज़ाना चलने वाली एक्सप्रेस के स्टॉप 
दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा , मानगांव , वीर , खेड़, चिपलुन, सावरडा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली , वलीवाडे , राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड पर यह रूट मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और कोंकण के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी देगा , इससे टूरिज्म और इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा  ,  इस नई सर्विस से कोंकण तट पर मौजूद टूरिस्ट डेस्टिनेशन को बहुत फायदा होगा जिससे  समुद्र तटों, किलों, मंदिरों और नेचर टूरिज्म वाली जगहों तक पहुँचना आसान हो जाएगा , यह सर्विस स्टूडेंट्स, व्यापारियों, कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वालों के लिए भी बहुत काम की होगी और  इस ट्रेन से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और कोंकण क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी तेजी आने की उम्मीद है , सफ़र आसान होने से यात्रा बढ़ेंगे और स्थानीय व्यवसायों को भी फायदा होगा , कोंकण रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह सर्विस अहम होगी सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि यह नई एक्सप्रेस सर्विस यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और देश में संतुलित क्षेत्रीय विकास हासिल करने के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता का प्रतीक है , अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मंजूरी से महाराष्ट्र की स्थानीय जनता और टूरिज्म पर कितना असर होता है
Article Inline Ad
Article Bottom Ad