फायर ब्रिगेड, ठाणे आपत्ति प्रतिसाद दल और प्रादेशिक आपत्ती व्यवस्थापन मैनेजमेंट के कर्मचारियों को ‘सेफ इंडिया ब्रेवरी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया
ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | ठाणे महानगरपालिका के आपदा योद्धा जो किसी भी संकट के समय नागरिकों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं ऐसे में इनकी बहादुरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है तो वही फायर ब्रिगेड, ठाणे TDRF फ़ोर्स और प्रादेशिक आपत्ती व्यवस्थापन मैनेजमेंट सेल (RDMC) के कर्मचारियों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘सेफ इंडिया ब्रेवरी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया इस मौके का ठाणे महापौर शर्मिला पिम्पोलकर और ठाणे महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव ने इन सभी कर्मचारियों को बधाई दी है ।
गौरतलब है कि यह सम्मान हाल ही में मुंबई में किंग एक्सपो मीडिया द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह के दौरान दिया गया , इस पुरस्कार का उद्देश्य उन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है जो आग बुझाने, आपदा प्रबंधन और सरकारी व अर्ध – सरकारी विभागों जैसे क्षेत्रों में साहस दिखाते हैं और बेहतरीन काम करते हैं , ज्ञात हो कि इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए लगभग दो महीने पहले पूरे देश से नामांकन आमंत्रित किए गए थे ।
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अपने – अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चुना गया जिसमे किंग एक्सपो मीडिया के CEO डॉ. निरंजन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में ठाणे महानगरपालिका के फायर ब्रिगेड , TDRF और प्रादेशिक आपत्ती व्यवस्थापन मैनेजमेंट सेल के कर्मचारियों को एक स्मृति चिन्ह , एक ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया , सम्मानित ठाणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी गणेश खेताडे और स्वप्निल सरनोबत, प्रादेशिक आपत्ती व्यवस्थापन मैनेजमेंट ऑफिसर वाई. एम. तडवी और अन्य कर्मचारी शामिल थे ।
बता दे कि यह सभी कर्मचारी आग , बाढ़ , इमारत गिरने या किसी अन्य आपदा के दौरान नागरिकों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर चौबीसों घंटे काम करते हैं ‘सेफ इंडिया’ के बिमल नाथवानी ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई निस्वार्थ सेवा की पहचान है , इस राष्ट्रीय सम्मान ने ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन तंत्र के काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है जिससे शहर की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है ।