Hindi News / क्राइम

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर महाफ्रॉड ₹1,999 का एंड्रॉयड डिवाइस मंगवाया निकला गोबर ….

Article Top Ad

ग्रेटर नोएडा / दिल्ली  | ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाले आकाश नागर के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी हुई है आकाश ने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के ज़रिए अपने काम के लिए ₹1,999 की कीमत का एक एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया था उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी और बड़ी उत्सुकता से अपनी डिलीवरी का इंतज़ार कर रहे थे , बॉक्स खोलते ही उड़े होश सोमवार को करीब शाम 5 बजे जब कूरियर उनके घर पहुंचा, तो आकाश को लगा कि उनका इंतज़ार खत्म हो गया है  उन्होंने पैकेट लिया और अपने नए डिवाइस को देखने के लिए जैसे ही बॉक्स खोला , उनके होश उड़ गए ।

गौरतलब है कि बॉक्स के अंदर एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर की खाद भरी हुई थी जिस सामान के लिए उन्होंने करीब 2 हजार रुपये खर्च किए थे उसकी जगह गोबर देखकर वह दंग रह गए उन्हें तुरंत समझ आ गया कि ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर वह एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं , साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज पीड़ित आकाश ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने वेबसाइट पर भरोसा करके एडवांस पेमेंट की थी लेकिन उन्हें धोखा मिला फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस उस वेबसाइट, पेमेंट ट्रांजैक्शन और कूरियर डिलीवरी से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस ठगी के पीछे किन लोगों का हाथ है और असली सामान को किस स्तर (वेबसाइट, कूरियर या डिलीवरी बॉय) पर बदला गया था ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad