Hindi News / महाराष्ट्र

पानी विभाग के भ्रष्टाचार को छुपाने में लगा भ्रष्टाचारी अधिकारी महादेव जांगड़े ? 

Article Top Ad

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे महानगर पालिका में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले रायलादेवी प्रभाग समिति के पानी विभाग में तैनात अधिकारी महादेव जांगड़े अपने भ्रष्ट आकाओं को बचाने में अपनी जी जान लगा देता है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पानी विभाग में ठाणे में सिर्फ चार से पांच ठेकेदार है जिसमें स्लीपिंग पार्टनर के रूप में काम कर पानी विभाग में हो रहे घोटाले को छुपाने के लिए भ्रष्ट अधिकारी महादेव जांगड़े अपनी पूरी ताकत लगा देता है ।बता दे कि पानी विभाग में हाल ही में मांगी एक RTI की जानकारी में भ्रष्ट आधिकारी महादेव जांगड़े द्वारा आधी अधूरी जानकारी दी गई ताकि उनके भ्रष्ट आकाओं को बचाया जा सके हालांकि कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा कई बार भ्रष्ट अधिकारी महादेव जांगड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप लग चुके है लेकिन अपनी राजनीतिक और आकाओं की पहुंच की वजह से भ्रष्ट महादेव जांगड़े की जांच करने की ठाणे महानगर पालिका के किसी भी बड़े अधिकारी की हिम्मत नहीं हुई , ज्ञात हो कि कुछ महीनों पहले ही ठाणे मनपा आयुक्त सौरव राव द्वारा सैकड़ों कर्मचारियों को तबादला किया गया लेकिन भ्रष्ट महादेव जांगड़े पर सौरव राव की नजर नहीं पड़ी या फिर अपनी राजनीतिक रसूखों और आकाओं की पहुंच के नाते ठाणे मनपा आयुक्त सौरव राव की हिम्मत नहीं हुई लगभग जो कि पिछले पंद्रह सालों से एक ही कुर्सी पर बैठ कर भ्रष्टाचार की काली कमाई कर रहा है उसका भी तबादला कर सके , लोगो में चर्चा है कि ठाणे महानगर पालिका के किसी भी बड़े अधिकारी में हिम्मत नहीं है कि भ्रष्ट अधिकारी महादेव जांगड़े का कोई तबादला करा दे अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या ठाणे मनपा आयुक्त सौरव राव इस भ्रष्ट अधिकारी महादेव जांगड़े का तबादला कर पाते है या फिर सिर्फ महानगर पालिका अधिनियम के नियमों का जोर सिर्फ आम नागरिकों पर ही दिखाते है ?

Article Inline Ad
Article Bottom Ad