Hindi News / क्राइम

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश 7 महिलाएं मुक्त 3 गिरफ्तार

Article Top Ad

नांदेड |  ‘वेलनेस स्पा’ (Wellness Spa)  के नाम पर नांदेड शहर के फुले मार्केट इलाके में सेक्स रैकेट का एक अंतरराज्यीय देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का भंडाफोड़ नांदेड़ पुलिस ने किया है , ज्ञात हो कि इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है जिनमें नेपाल और भारत के अन्य राज्यों (जैसे नागालैंड, नई दिल्ली, ठाणे और पुणे ) की महिलाएं शामिल हैं गौरतलब है कि पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि स्पा का मालिक फिलहाल फरार है , बता दे कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जालनांदेड के पुलिस अधीक्षक (SP) मा. डॉ. नीलाभ रोहन को फुले मार्केट रोड पर स्थित ‘वेलनेस स्पा’ पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) के पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय अपराध शाखा और अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंध कक्ष (AHTU) की एक संयुक्त टीम ने छापा मार इस गिरोह का भंडाफोड़ किया |

बोगस ग्राहक भेज पुलिस ने जुटाये सबुत 
पुलिस की माने तो मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बोगस ग्राहक भेज पहले सबुत जुटाए उसके बाद तय रणनीति के तहत ‘वेलनेस स्पा’ (Wellness Spa)  पर छापा मार कई महिलाओं को आजाद करा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो असम के होजाई (नौगांव) के रहने वाले हैं:हिफजुर रहमान आरिफ उद्दीन (उम्र 20 वर्ष, मैनेजर) ,  उद्दीन रफीक उद्दीन (उम्र 20 वर्ष)  , अहमद अब्दुल वाहीद (उम्र 19 वर्ष)  , लेकिन संतोष बंधे (स्पा मालिक) अभी भी  पुलिस की गिरफ्त से फरार है जिसकी तलाश जारी है |
इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल 1,71,920 रुपये का माल जब्त किया है और शिवाजी नगर में अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंध अधिनियम (PITA) की धारा 4, 5, 6 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है , इस सफल कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक डॉ. नीलाभ रोहन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले, पुलिस निरीक्षक राजेश पुरी (शिवाजीनगर थाना), महिला पुलिस उपनिरीक्षक अश्विनी गायकवाड (AHTU), पुलिस कर्मी रितेश कुलथे, गणेश लोसरवार, ज्ञानोबा कवठेकर और महिला पुलिस सिपाही यशोदा केंद्रे ने अंजाम दिया अब देखना यह होगा की पुलिस इस केस में फरार स्पा मालिक को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाती है ?
Article Inline Ad
Article Bottom Ad