मुंबई | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है दोनों सितारे दूसरी बार माता – पिता बन गए हैं दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर 2026 को एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद उनकी पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं दीपिका और रणवीर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी की पुष्टि की कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की जिसमें नवजात बच्ची के नन्हे पैरों के निशान नजर आए पोस्ट पर “ Welcome Baby Girl ” लिखा था और जन्म की तारीख 19/9/2026 दर्ज थी इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया ।
सिद्धिविनायक मंदिर में लिया था बप्पा का आशीर्वाद
बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे दोनों ने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था इसके अगले ही दिन परिवार में नन्ही बेटी के आने की खबर सामने आई , मंदिर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए थे उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन स्टार कपल इतनी बड़ी खुशखबरी देने वाला है ।
दुआ बनी छोटी बहन की बड़ी बहन

दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में शादी की थी शादी के करीब छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को उनकी पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म हुआ था अब करीब दो साल बाद उनके परिवार में एक और बेटी का आगमन हुआ है , दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही दुआ अब अपने परिवार की बड़ी बेटी बन गई हैं कपल ने फिलहाल अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है ।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
जैसे ही दीपिका और रणवीर ने दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी साझा की सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और दोस्तों ने पोस्ट पर कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं फैंस भी दोनों बेटियों के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं , दीपिका और रणवीर ने अपनी इस खुशखबरी को बेहद सादगी के साथ साझा किया नवजात बच्ची के चेहरे की तस्वीर सामने लाने के बजाय उन्होंने सिर्फ उसके नन्हे पैरों के निशान शेयर किए इससे फैंस के बीच उनकी प्राइवेसी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है |
2018 में हुई थी दीपिका – रणवीर की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी दोनों की मुलाकात और फिल्मी सफर के बाद यह रिश्ता शादी तक पहुंचा अब करीब आठ साल बाद उनका परिवार दो बेटियों के साथ चार सदस्यों का हो गया है , दूसरी बेटी के जन्म के साथ दीपिका और रणवीर की फैमिली लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है हालांकि नवजात बच्ची का नाम और उसकी पहली झलक को लेकर अभी कपल की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है ।