Hindi News / महाराष्ट्र

ज्ञानोदय विद्या मंदिर के शिक्षकों का मुद्दा विधानमंडल में उठाएंगे विधायक संजय केलकर

ज्ञानोदय विद्या मंदिर वागले इस्टेट ठाणे
ज्ञानोदय विद्या मंदिर के शिक्षक शिकायत निवेदन
Article Top Ad

वागले इस्टेट के स्कूल में वेतन और प्रबंधन की कथित अनियमितताओं को लेकर 12 शिक्षकों ने सौंपा निवेदन कार्रवाई नहीं होने पर आगामी सत्र में सवाल उठाने की चेतावनी

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा )  |  ठाणे के वागले इस्टेट स्थित ज्ञानोदय विद्या मंदिर के शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर कथित अनियमितताओं और वेतन भुगतान में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं शिक्षकों ने भाजपा के ‘जनसेवकचा जनसंवाद’ कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर को निवेदन सौंपकर न्याय की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि यदि संबंधित संस्थान के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगामी विधानमंडल सत्र में शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

12 शिक्षकों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप …..

खोपट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘जनसेवकचा जनसंवाद’ कार्यक्रम के 148 वें संस्करण में ज्ञानोदय विद्या मंदिर के 12 शिक्षकों ने अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं , शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए मनमाने ढंग से काम कर रहा है और उन्हें उनका पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा भी उठाया ।

शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन की भूमिका पर उठाए सवाल …..

शिकायतकर्ता शिक्षकों ने शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं उनका आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण संस्था संचालकों की मनमानी जारी है इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विधायक संजय केलकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे वागले इस्टेट स्थित ज्ञानोदय विद्या मंदिर सहित सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं को विधानमंडल में उठा कर जिम्मेदार अधिकारियों और संस्था संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही ।

जिला परिषद CEO से संपर्क जांच का आश्वासन ……

केलकर ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) से संपर्क किया विधायक के अनुसार अधिकारी ने संबंधित संस्थान के खिलाफ जांच शुरू किए जाने के संकेत दिए हैं , अब शिक्षकों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और शिक्षकों की वेतन संबंधी शिकायतों का समाधान कब तक होता है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad
Translate