Hindi News / क्राइम

*ठाणे में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 5.66 करोड़ की MD जब्त* 

Article Top Ad

*दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 823 ग्राम मेफेड्रोन बरामद*

ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे शहर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अमली पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमली पदार्थ विरोधी पथक, गुन्हे शाखा, ठाणे ने दो अलग – अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है पुलिस की माने तो दोनों कार्रवाइयों में कुल 2 किलो 823 ग्राम MD (मेफेड्रोन) बरामद की गई जिसकी कीमत तथा अन्य जब्त मुद्देमाल की कुल कीमत 5 करोड़ 66 लाख 27 हजार 290 रुपये बताई गई है पहली कार्रवाई में 1 किलो 679 ग्राम MD बरामद की गई , पोलीस हवालदार अमोल देसाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घोड़बंदर रोड स्थित गायमुख बस स्टॉप के पास कार्रवाई की गई , पुलिस ने बताया कि मोजीम अब्दुल्ला शेख (49), निवासी मिरारोड और तरवेज अब्दुल्ला शेख (49) को पकड़ा गया जिनके पास से मौजूद स्कूटर क्रमांक MH-04-LG-5906 की डिक्की से करीब 1 किलो 679 ग्राम MD (मेफेड्रोन) बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 38 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है ।

गौरतलब है कि इस संबंध में कासारवडवली पुलिस ठाणे गु.र.क्र. 456/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तो वही दूसरी कार्रवाई में 1 किलो 152 ग्राम MD जब्त दूसरी कार्रवाई बीएसएनएल कार्यालय के पास कोपरी में की गई । जहाँ पर अब्दुल रहमान मोईनुद्दीन कादर शेख (33), निवासी गोवंडी, मुंबई के पास से 1 किलो 152 ग्राम MD बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है , पुलिस की पूछताछ के आधार पर इस मामले में कथित रूप से जुड़े आफ्रिदी मोहम्मद वली शेख (27), निवासी सानपाड़ा, नवी मुंबई को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है ।इस कार्रवाई के संबंध में कोपरी पुलिस ठाणे गु.र.क्र. 384/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में बरामद अमली पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति और आरोपियों की कथित भूमिका की जांच कर रही है , पुलिस टीम की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, सह पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई , कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़, सहायक पुलिस निरीक्षक सपना टाटे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के अमित पोंघाने, दीपक इंगलवाड, प्रवीण फडतरे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया ।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अमली पदार्थों की बिक्री, जीवी सेवन, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर अमली पदार्थ विरोधी पथक, गुन्हे शाखा, ठाणे को सूचित करें , पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad