मुंबई | फोर्ट इलाके में वीर नरीमन रोड पर BMC की मुफ़्त पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के लिए लोगों से पैसे वसूलने के आरोप में 25 साल के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है , चार चक्का गाड़ी मालिकों ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज गौड़ा पार्किंग के लिए हर घंटे 100 रुपये वसूल रहा था गौरतलब है कि कोलावा के सुंदर नगरी का रहने वाला गौड़ा पहले भी 2023 में दर्ज चोरी के चार मामलों में आरोपी रह चुका है ।
ज्ञात हो कि MRA मार्ग पुलिस ने अब उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है FIR के मुताबिक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संध्या निकम और उनकी टीम 13 अगस्त को शाम करीब 5 बजे इलाके में गश्त कर रही थी , तभी उन्होंने गौड़ा को फ्लोरा फाउंटेन के पास गाड़ियां रोकते और पार्क करवाते हुए देखा , पुलिस ने बताया कि उन्होंने कुछ समय तक उस पर नजर रखी और पाया कि वह कथित तौर पर गाड़ी चलाने वालों से पैसे वसूल रहा था , पूछताछ करने पर गौड़ा ने माना कि उसके पास पार्किंग की सुविधा चलाने के लिए BMC से कोई लाइसेंस या इजाज़त नहीं थी और पकड़े जाने पर उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे हिरासत में लेकर गौड़ा को हुतात्मा चौक बीट नंबर 3 ले जाया गया , तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर उसके पास से अलग – अलग कारों की चार चाबियां और 400 रुपये नकद बरामद किए ।
BMC की मुफ़्त पार्किंग में कथित तौर पर प्रति घंटा ₹100 वसूलने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार …
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad