गौराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । जौनपुर में नौकरी के बहाने बेरोजगारों को बंधक बनाकर वसूली करने वाले एक फर्जी कंपनी के दफ्तर का भंडाफोड़ हुआ है पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है ज्ञात हो की यह मामला जौनपुर स्थित थाना क्षेत्र के केशवपुर में फर्जी कंपनी का दफ्तर संचालित कर नौकरी के बहाने बेरोजगार युवाओं को बंधक बनाकर धन वसूली करने के तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि सरगना राहुल राजभर लाइन बाजार थाना में पहले से दर्ज एक मुकदमे में जेल में बंद है यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के देव गौड़ा थाना क्षेत्र के सेवाखेरा बिजरौन निवासी पीड़ित अभिषेक पाल की तहरीर पर की गई है अब देखना यह है इस मामले में पुलिस की जांच पर और क्या नया खुलासा होता है |
जौनपुर में नौकरी के बहाने बंधक बनाकर वसूली का आरोप तीन पर मुकदमा और एक गिरफ्तार
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad