ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) | मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एसआईआर’ का कार्य नवी मुंबई नगर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है इस कार्य की प्रगति और समग्र विकास की विस्तृत समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पंचाल और नवी मुंबई नगर आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे की संयुक्त अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई , इस उच्च स्तरीय बैठक में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी और विभिन्न टीमों के प्रमुख उपस्थित थे , प्रशासन द्वारा बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 8 अगस्त से नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र में ‘एसआईआर’ के अंतर्गत चलाया जा रहा है ।
इस अभियान में कुल 1,661 विशेष टीमें जिनमें से 1,505 बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में और 156 ऐरोली विधानसभा क्षेत्र में हैं, जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं ये टीमें घर – घर जाकर मतदाता पंजीकरण नाम सुधार और प्रमाणीकरण का कार्य अत्यंत सावधानीपूर्वक कर रही हैं , जिला कलेक्टर डॉ. श्री कृष्ण पंचाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों का कार्य अत्यंत पारदर्शी सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे और मतदाता सूची में त्रुटियों को तुरंत सुधारा जाए , उन्होंने यह भी अपील की कि इस प्रक्रिया में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो , नगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन इस कार्य में हर संभव सहयोग दे रहा है और सभी सहायक चुनाव अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्य पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया , उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्मचारियों को आदेश दिया कि वे इस कार्य को समय पर और पूर्ण सटीकता के साथ पूरा करें , इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अतिरिक्त आयुक्तों, उप – जिला निर्वाचन अधिकारियों बेलापुर और ऐरोली विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पंजीकरण अधिकारियों सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों और अन्य सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।