Hindi News / क्राइम

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹6.5 करोड़ के कथित पुलिस पेरोल घोटाले में एक रिटायर्ड अधिकारी को किया गिरफ्तार 

Article Top Ad
मुंबई  |  मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई पुलिस से जुड़े ₹6.5 करोड़ के कथित पेरोल फ्रॉड के मामले में कांजुरमार्ग से रिटायर्ड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रामकिशन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है गौरतलब है कि 2023 में रिटायर हुए गोस्वामी को कोर्ट ने 17 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है , पुलिस के मुताबिक इस कथित घोटाले में पुलिस विभाग के पेरोल सिस्टम में गड़बड़ी हुई जिसके कारण सैलरी के तौर पर करोड़ों रुपये गलत तरीके से बांटे गए , क्राइम ब्रांच ने कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच के दौरान मुंबई के पूर्वी उपनगरों से गोस्वामी को गिरफ्तार किया ।
बता दे कि इस मामले में पुलिस बाकी चार आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कथित फ्रॉड कैसे किया गया और फंड को कैसे डाइवर्ट किया गया , जांचकर्ता गड़बड़ियों और गलत ट्रांजेक्शन के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए पेरोल प्रोसेस की भी बारीकी से जांच कर रहे हैं , ज्ञात हो कि गिरफ़्तारी के बाद गोस्वामी को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया , अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को 17 अगस्त तक उनकी पुलिस कस्टडी दे दी , जांच टीम कथित धोखाधड़ी के सही दायरे का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पहचान करने के लिए पेरोल रिकॉर्ड , बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों की जांच कर रही है आगे की जांच जारी है अब देखना है कि इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच कब तक सुलझाती है ।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad