स्वतंत्र आवाज़ • निष्पक्ष खबर
NEWS • TRUTH • PEOPLE
✦ स्वतंत्र पत्रकारिता

खबर वही,
जो सच के साथ हो।

बिना दबाव • बिना पक्षपात
जनता की आवाज़, जनता तक

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ
INDEPENDENT NEWS
Hindi News / क्राइम

तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत आरोपी गिरफ्तार 

Oplus_16908288
Article Top Ad

ठाणे  ।  मुंब्रा – पनवेल हाईवे पर शील डायघर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है यहाँ एक तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी टैंकर चालक को पुलिस ने कलंबोली से हिरासत में ले लिया है , मृतक मोटरसाइकिल सवार की पहचान मंगेश लक्ष्मण संकपाळ (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है , वह पिंपरी गाँव (पोस्ट दहिसर, तालुका व जिला ठाणे के रहने वाले थे ।

गौरतलब है कि मंगेश संकपाळ बेलापुर सेक्टर 11 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (GITC) में सुरक्षा रक्षक (सुरक्षा गार्ड) के पद पर कार्यरत थे , यह घटना सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर हुई मंगेश संकपाळ अपनी मोटरसाइकिल (नंबर MH 04 JR 5619) से अपने घर से बेलापुर में ड्यूटी पर जाने के लिए मुंब्रा – पनवेल मार्ग से निकले थे इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टैंकर (नंबर MH 04 GC 4565) के चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई और उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।

ज्ञात हो कि हादसे के बाद आरोपी चालक अपना टैंकर घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए शील – डायघर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची पंचनामा किया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस स्टेशन ले आई , इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाया और उसे कलंबोली से बड़ी चालाकी से गिरफ्तार कर लिया इस मामले में शील – डायघर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 484/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है इस मामले की आगे की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल पवार कर रहे हैं ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad