सरकार से तत्काल निधि जारी करने की मांग….
मुंबई । जल जीवन मिशन – रेट्रोफिटिंग योजना के तहत किए गए कार्यों के बकाया भुगतान को लेकर महाराष्ट्र राज्य शासकीय पाणी पुरवठा कंत्राटदार संघटना की ओर से मुंबई के आजाद मैदान में धरना आंदोलन किया गया , ठेकेदारों ने सरकार से लंबे समय से लंबित भुगतान तत्काल जारी करने और काम से जुड़ी विभिन्न अड़चनों को दूर करने की मांग की संघटना का दावा है कि राज्यभर में जल जीवन मिशन के तहत बड़ी मात्रा में काम पूरा किया जा चुका है , लेकिन कई ठेकेदारों को लंबे समय से उनके काम का भुगतान नहीं मिला है संघटना के अनुसार करीब 10 हजार करोड़ रुपये के काम का भुगतान लंबित है , जिसके चलते ठेकेदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है ।
ठेकेदारों का कहना है कि सरकार की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए बजट में निधि का प्रावधान किया गया है लेकिन उसके मुकाबले वास्तविक भुगतान काफी कम हुआ है , संघटना ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 614 करोड़ रुपये की निधि से संबंधित आदेश जारी होने के बावजूद प्रक्रिया में अड़चन के कारण राशि जिलों तक नहीं पहुंची है ।आंदोलनकारियों ने मांग की कि रेट्रोफिटिंग के लिए प्रस्तावित निधि में से तत्काल बड़ी राशि जारी की जाए , SPARSH प्रणाली से जुड़ी अड़चनों को दूर कर निधि का वितरण किया जाए और जिन परियोजनाओं का अधिकांश काम पूरा हो चुका है उन्हें जिला स्तर पर मंजूरी देकर भुगतान किया जाए संघटना ने यह भी मांग रखी कि पुराने जलापूर्ति संबंधी साहित्य एवं सामग्री को हटाकर आवश्यकतानुसार नए कार्य करने की अनुमति दी जाए ताकि अधूरे प्रकल्पों को जल्द पूरा किया जा सके ऐसा कहना ठेकेदारों का है ।
गौरतलब है कि लगातार भुगतान नहीं मिलने के कारण बैंक कर्ज , मजदूरों और सामग्री के भुगतान सहित अन्य आर्थिक जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ रहा है , संघटना ने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया राशि जारी करने की मांग की है , मुंबई के आजाद मैदान में हुए इस आंदोलन के जरिए ठेकेदारों ने सरकार तक अपनी मांग पहुंचाते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस आंदोलन के बाद इनकी मांगों को सरकार कितनी जल्दी पूरी करती है …।