मुंबई | बृहन्मुंबई नगर निगम ( बीएमसी ) की स्थायी समिति ने स्कूली बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है समिति ने कक्षा 1 से 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय संविधान पर आधारित विशेष शैक्षणिक सामग्री तैयार करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी , यह नई पाठ्य सामग्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) और राज्य पाठ्यक्रम रूपरेखा (State Curriculum Framework) के नियमों और दिशा – निर्देशों के अनुरूप तैयार की जाएगी ।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बचपन से ही संवैधानिक मूल्यों , मौलिक अधिकारों , कर्तव्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से अवगत कराना है बता दे कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने स्थायी समिति के इस कदम की सराहना की है उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली बुनियाद है और बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए उन्हें बचपन से ही इन मूल्यों की जानकारी देना बेहद जरूरी है |
उन्होंने आगे जोड़ा कि एनईपी – 2020 में भी छात्रों के समग्र विकास के साथ – साथ सामाजिक कानूनों के सम्मान और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है अब देखना यह दिलचस्प होगा की BMC द्वारा किस तरह से भारतीय संविधान की पढ़ाई बच्चो को कराता है ।
बीएमसी द्वारा छात्रों को पढ़ाया जायेगा भारतीय संविधान …
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad