Hindi News / मुंबई

हाथी सर्कल’ पर बैनरों की भरमार ढकी गोरेगांव के प्रसिद्ध पहचान….

Oplus_16908288
Article Top Ad

मुंबई । गोरेगांव पश्चिम का एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक लैंडमार्क ‘हाथी सर्कल‘ इन दिनों अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स और बैनरों की वजह से पूरी तरह छिप गया है आगामी नगरसेवक चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने वाले ‘भावी नगरसेवकों‘ की चमको गिरी और विज्ञापनबाजी के कारण यह प्रमुख चौराहा पूरी तरह से अदृश्य हो गया है ।

पहचान ढूंढने को मजबूर नागरिक….

गोरेगांव पश्चिम का यह हाथी सर्कल यातायात के लिहाज से बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण माना जाता है यहाँ से चार मुख्य रास्ते अलग – अलग दिशाओं में निकलते हैं इसके पास ही मोतीलाल नगर इलाका है जहाँ कई व्यापारियों के गोदाम होने के कारण मुंबई और उसके बाहर से बड़ी संख्या में लोगों और गाड़ियों का आना – जाना लगा रहता है इस परिसर में आने वाले बाहरी लोगों और ड्राइवरों के लिए यह सर्कल एक प्रमुख मार्गदर्शक (लैंडमार्क) का काम करता है , लेकिन अब हर तरफ राजनीतिक बैनर टंग जाने के कारण प्रत्यक्ष रूप से हाथी कहाँ है यह ढूंढने की नौबत आ गई है जिससे लोग रास्ते को लेकर भ्रमित हो रहे हैं ।

सार्वजनिक संपत्ति का विरूपीकरण….

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खुद को ‘भावी नगरसेवक’ प्रोजेक्ट करने वाले इन नेताओं ने अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक प्रसिद्धि के लिए सार्वजनिक स्थानों का विरूपीकरण (बदसूरती) कर दिया है ,  ‘भाई’, ‘नाना’, ‘आप्पा‘ जैसे खुद को बड़े नेता बताने वाले लोग बैनरों पर चमक रहे हैं जिससे इस महत्वपूर्ण चौराहे की मूल पहचान ही गायब हो गई है , मामले पर बीएमसी (BMC) प्रशासन का बयान नागरिकों की बढ़ती शिकायतों और इस विवाद पर जब स्थानीय वार्ड के बीएमसी (BMC) अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा “प्रशासन शहर की खूबसूरती को बिगाड़ने वाले किसी भी अवैध बैनर का समर्थन नहीं करता है , गोरेगांव के हाथी सर्कल के विरूपीकरण का मामला हमारे संज्ञान में आया है , हमारी लाइसेंसिंग और अतिक्रमण विरोधी टीम जल्द ही मौके पर जाकर इन सभी अवैध होर्डिंग्स और राजनीतिक पोस्टरों को हटाएगी साथ ही बिना अनुमति के सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।”

Article Inline Ad
Article Bottom Ad