Hindi News / मुंबई

डॉ. बिनू वर्गिस को मिला ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

Article Top Ad

राज्यपाल डॉ. जिष्णु देव वर्मा के हाथों हुआ सम्मान वर्षों से सामाजिक कार्यों के लिए मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान..

मुंबई (चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बिनू वर्गिस को प्रतिष्ठित ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया , मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर नरीमन पॉइंट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल डॉ. जिष्णु देव वर्मा के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया ।

गौरतलब है कि यह कार्यक्रम मैत्री फाउंडेशन और वर्मा फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘महाराष्ट्र लोकभवन सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया था जिसमें ठाणे से सबसे तेज नामक सोशल मीडिया के द्वारा लगातार लोगों में अपनी सेवा देने वाले डॉ. बिनू वर्गिस को एक और सम्मान से नवाजा गया ।

सामाजिक सेवा के लिए सम्मान…

बता दे कि कार्यक्रम में डॉ. बिनू वर्गिस को उनके सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया , सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया ।

ज्ञात हो कि इस अवसर पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें राज्यपाल डॉ. जिष्णु देव वर्मा ने लाभार्थियों को व्हीलचेयर प्रदान की ।

गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम…

समारोह में डॉ. राजेश्वर दास जी महाराज (आचार्य डॉ. राजेश ओझा), मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा युसुफ अली गोम सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे , कार्यक्रम के दौरान डॉ. बिनू वर्गिस को राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिला उन्होंने गणमान्य अतिथियों के साथ मंच साझा किया ।

वर्षों की सेवा को मिली पहचान….

बता दे कि सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए मिला यह सम्मान डॉ. बिनू वर्गिस के लिए विशेष अवसर रहा कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, दिव्यांगजनों के सहयोग और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने जैसे प्रयासों को महत्व दिया गया।

‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने के बाद डॉ. बिनू वर्गिस के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और डा. बिनू वर्गिस ने अपनी इस सेवा को लगातार करने का लोगो को आश्वासन दिया अब देखना यह दिलचस्प होगा कि डॉ. बिनू वर्गिस समाज में अपनी सेवा को क्या और गति देते है ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad