सैकड़ों दुकानों पर चला BMC का हथौड़ा ‘Pedestrians First’ अभियान के तहत अतिक्रमण पर कार्रवाई
मुंबई | जोगेश्वरी पश्चिम स्थित वैशाली मार्केट में BMC के K/पश्चिम विभाग की ओर से बड़ी तोड़क कार्रवाई की गई सड़क और फुटपाथ पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ मनपा के तोड़क दस्ते ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों दुकानों के बाहर बने अनधिकृत हिस्सों को ध्वस्त किया ,कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर बढ़ाए गए शेड, बोर्ड, संरचनाओं तथा रास्ते में बाधा बनने वाले कथित अतिक्रमण को हटाया गया , मनपा की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों को सुगम बनाना बताया जा रहा है |
‘Pedestrians First’ को लेकर मनपा सख्त
गौरतलब है कि BMC द्वारा चलाए जा रहे ‘Pedestrians First’ अभियान के तहत फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्ती बरत रहा है वैशाली मार्केट में हुई कार्रवाई के बाद अब सवाल यह भी उठ रहा है कि जिन दुकानों के बाहर लंबे समय से अतिक्रमण था वहां पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मनपा क्या स्थायी कदम उठाएगी ?
तो वही स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर कब्जे के कारण पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती थी कार्रवाई के बाद रास्ता खुलने से पैदल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है अब देखना होगा कि K/पश्चिम विभाग की यह कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित रहती है या वैशाली मार्केट सहित पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित कार्रवाई जारी रहती है ।