Hindi News / मुंबई

कांदिवली पूर्व में 3000 वर्गफीट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण को लेकर शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग

Article Top Ad

कांदिवली  |  मुंबई के कांदिवली पूर्व में अवैध भू निर्माण का मामला प्रकाश में आया है जहां दतिया कंपाउंड पी.के. तन्ना रोड बस स्टैंड के सामने दुकान नंबर 4 के पास लगभग 3000 वर्ग फुट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिस पर अंकुश लगाने में  बीएमसी वार्ड क्रमांक 29 (R/South) असमर्थ दिखाई इ रही है , शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि उक्त निर्माण कार्य आवश्यक बीएमसी अनुमति , स्वीकृत नक्शे और वैध दस्तावेजों के बिना किया जा रहा है ।

सूत्रों की माने तो इस अवैध निर्माण कार्य में बीएमसी वार्ड क्रमांक 29 के संबंधित अधिकारी लवलेश केवट और संबंधित ठेकेदार की मिलीभगत से किया जा रहा है जिसके वजह से बीएमसी वार्ड क्रमांक 29 के सभी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में है और कार्यवाही करने की वजाय अवैध भू निर्माण करने वाले का सपोर्ट कर रहे है ?  हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।
गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने संबंधित बीएमसी वार्ड अधिकारी से मांग की है कि मौके पर तत्काल निरीक्षण कर निर्माण की वैधता की जांच की जाए साथ ही निर्माण अनुमति , स्वीकृत प्लान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाए यदि जांच में निर्माण अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार निर्माण कार्य तत्काल रुकवाकर कानूनी एवं आवश्यक तोड़ू कार्रवाई की जाए और संबंधित पर फौजदारी गुनाह दाखिल किया जाए ।
शिकायतकर्ता ने बीएमसी प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है लेकिन बी देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या बीएमसी वार्ड क्रमांक 29 के वरिष्ठ अधिकारी इस पुरे मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करते है या फिर अवैध भू माफिया अपने मकसद में कामयाब हो जाता है ?
Article Inline Ad
Article Bottom Ad