मुंबई । महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ( FDA ) ने मुंबई में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन करने पर 6 होटलों और खाने – पीने की दुकानों के लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए हैं , 8 और 9 सितंबर को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में कीड़े – मकोड़े ( पेस्ट एक्टिविटी ) , खराब वेंटिलेशन , गंदगी और भोजन के अनुचित रखरखाव जैसी बड़ी कमियां पाई गईं ।
निरीक्षण रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं….
गौरतलब है कि मुंबई के कई सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठान जांच के घेरे में आए और उनको उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया आपको बता दे कि इसमें से श्री गजानन वड़ापाव एंड स्नैक्स सेंटर ( कांजुर मार्ग ) , समर्थ स्वीट्स ( जोगेश्वरी ) , एकवीरा झुणका भाकर केंद्र ( मुुलुंड ) , मनीषा स्वीट्स ( मुलुंड ) नवाब सीख कॉर्नर होटल अश्विनजय महाराष्ट्र मसाला डोसा कॉर्नर आदि मौजूद है ।
जांच में मिली कमियां……
ज्ञात हो कि प्रसिद्ध श्री गजानन वड़ापाव सेंटर में भोजन को गर्म करने ठंडा करने और रेफ्रिजरेटर के तापमान की नियमित निगरानी नहीं की जा रही थी इसके अलावा रसोई का दरवाजा गायब था जिससे कीड़े – मकौड़ों के घुसने का खतरा था और कुछ बर्तन / उपकरण भी असुरक्षित सामग्री के बने थे , अन्य जगहों पर बेहद तंग जगह वेंटिलेशन की कमी , खुले में कचरा रखना , कचरे के पास खाना बनाना और स्वच्छता का बिल्कुल ध्यान न रखने जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई सूत्रों की माने तो FDA विभाग की नजर और कई सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठानों पर है और जल्द ही उन की जांच होने की संभावना है और अगर मानक गलत पाए गए तो उन पर भी कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह दिलचस्प होगा कि FDA की इस तरह की कार्यवाही चलती रहती है ।