मुंबई । मुंबई तटीय सड़क (उत्तर) यानी मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न पैकेज के तहत चल रहे विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है , बीएमसी (BMC) के अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (प्रकल्प) अभिजीत बांगर ने हाल ही में निर्माण स्थलों का प्रत्यक्ष दौरा कर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश जारी किए , वेसावे – बांगुर नगर (पैकेज ए) रूट पर शुरू होगी पाइलिंग निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि पैकेज ए के तहत वेसावे इंटरचेंज से बांगुर नगर तक एक उन्नत मार्ग (एलिवेटेड रोड) का निर्माण किया जा रहा है , इस मार्ग पर लोखंडवाला – मिल्लत नगर जंक्शन के पास लगभग 10 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है ।
वर्तमान में इस स्थान पर सीमांकन (Demarcation) और मिट्टी के परीक्षण (Soil Testing) का काम चल रहा है , बांगर ने बताया कि आने वाले रविवार से यहां पाइलिंग ( खंभा गाड़ने ) का काम भी शुरू कर दिया जाएगा , भगत सिंह नगर फ्लाईओवर और एसआरए (SRA) को निर्देश अतिरिक्त आयुक्त ने इसी परिसर में भगत सिंह नगर में नाले के ऊपर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के काम का भी जायजा लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अतिरिक्त कार्यबल ( मैनपावर ) का उपयोग करके पुल का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ।
इसके साथ ही उन्होंने झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) को नाले के दूसरी तरफ स्थित कुछ बाधाओं और निर्माणों को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए बांगर ने स्पष्ट किया कि जब तक फ्लाईओवर का काम पूरा होगा, तब तक भगत सिंह नगर की झुग्गी – झोपड़ियों का पुनर्विकास भी पटरी पर आ जाना चाहिए , इससे पुल से नीचे उतरने के बाद डेवलपमेंट प्लान (DP) रोड के माध्यम से न्यू लिंक रोड तक सीधा और सुगम रास्ता उपलब्ध कराया जा सकेगा अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस प्रकल्प को BMC किस तरह से पूरा किया जाएगा ।