मुंबई । मुंबई के कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज में गोखुल रेजिडेंसी ओबेरॉय गार्डन के सामने सड़क पर दृष्टिबाधित लोगों की राह आसान बनाने के लिए लगाई गई पीली टैक्टाइल टाइलों की बदहाल स्थिति अब सवाल खड़े कर रही है ।
गौरतलब है कि टूटी और उखड़ी हुई टैक्टाइल टाइलों के कारण जहां इन्हें दृष्टिबाधित लोगों के लिए मार्गदर्शक होना चाहिए था वहीं अब यही रास्ता सामान्य लोगों के लिए भी ठोकर और गिरने का खतरा बन गया है , स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इनकी मरम्मत नहीं की गई तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है , जिस सुविधा का उद्देश्य दृष्टिबाधित नागरिकों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना था बजाय उसके आज लापरवाही और खराब रखरखाव का उदाहरण बन गई है , सवाल यह है कि टाइलें लगाने के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है ?
करदाताओं के पैसों से बनी सुविधा अगर कुछ ही समय में टूटकर हादसे का कारण बन जाए तो आखिर जवाबदेही किसकी तय होगी ? संबंधित प्रशासन से मांग है कि मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त टैक्टाइल टाइलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए ऐसी लोगो की मांग है , अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शासन प्रशासन इस विषय पर कितना गंभीरता से लेकर लोगो को इस समस्या से निजात दिलाता है ।