मुंबई । मुंबई पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में एक विशेष अभियान शुरू किया है जिसके तहत उन फ्लैट , कमरों और दुकानों के किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है , जिनकी जानकारी संबंधित पुलिस थानों को नहीं दी गई है मीडिया से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने उन फ्लैट, कमरे और दुकान मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है जो बिना संबंधित पुलिस थाने को सूचित किए अपनी संपत्ति किराए पर दे रहे हैं , यदि मकान मालिक अपने किरायेदारों की जानकारी पुलिस को नहीं देते हैं तो अब हम मकान मालिकों और कब्जेदारों के खिलाफ FIR दर्ज कर रहे हैं ।”
अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान आगामी त्योहारों को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर चलाया जा रहा है , वर्तमान में यह सत्यापन अभियान दक्षिण मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है , “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मुंबई त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाए और भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके ।
गौरतलब है कि यह विशेष अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और अब तक उन मकान मालिकों और कब्जेदारों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई हैं जिन्होंने अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी नहीं दी है ऐसा कहना अधिकारी का है ।